31.2 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
Education

इंडियन ऑयल में नौकरी का मौका, सिर्फ मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा चयन

इंडियन ऑयल में नौकरी का मौका

IOCL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट व डिप्लोमा करके नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सुनेहरा मौका दिया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने रिफानरी के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जहां पर ग्रेजुएट/डिप्लोमाधारकों को जॉब करने का मौका मिलेगा, वहीं कंपनी द्वारा अनुभव भी दिया जाएगा। हालांकि इन कर्मचारियों को 12 से 24 महीने अभ्यर्थी आईओसीएल के साथ काम करेंगे।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से तीन ट्रेड के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट, मैकेनिकल में ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्निकल अप्रेंटिस इंस्ट्रूमेंटेशन के पदों पर आवेदन मांगे है। तीनों ही ट्रेड के लिए 58सीटों के लिए आवेदन मांगे गए है। इनके चयन के लिए कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा, बल्कि उसके द्वारा किए गए डिग्री व डिप्लोमा में लिए गए अंकों के आधार पर ही चयन किया जाएगा। इसकी तारीख नवंबर में रखी गई है।

इंडियन ऑयल की तरफ से निकाली गई अप्रेंटिस के लिए योग्यता ग्रेजुएट/डिप्लोमा रेगुलर फुल टाइम होनी चाहिए। जहां पर अभ्यार्थी को कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हुए। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है। कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। इसका निर्धारण 30 सितंबर 2026 के आधार पर किया जाएगा। एज लिमिट में एससी/एसटी/(ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर)/ पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी।

इंडियन ऑयल में बिना परीक्षा होगा चयन

इंडियन ऑयल की तरफ से निकाली गई अप्रेंटिस पोस्ट के लिए केवल आवेदन करना है। इसके बाद कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होना है। आवेदन के लिए NAPS/NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को उसके डिग्री व डिप्लोमा में लिए गए नंबरों के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा।

अगर किसी स्थिति में एक या एक से ज्यादा अभ्यार्थियों के नंबर एक जैसे हो गए तो उस समय जो अभ्यार्थी की उम्र ज्यादा होंगी, उसको ही मौका दिया जाएगा। इसके बाद शार्टलिस्ट किए गए अभ्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। इसमें 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएट/डिप्लोमा सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, NATS/NAPS पोर्टल रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेंट की डिटेल्स, अन्य सर्टिफिकेट भी जो फॉर्म में लगेंगे उनका वेरिफिकेशन होगा। चयन होने के बाद अभ्यार्थी को मेडिकल फिटनेस चेक की जाएगी।

Related posts

IAS Saumya Sharma: 16 साल की उम्र में खोई सुनने की शक्ति, 4 महीने की तैयारी में सौम्या शर्मा बनीं IAS अफसर

Sahab Ram

Success Story: किसान की बेटी ने दो बार क्रैक किया UPSC, अब सासाराम की SDM बनीं IAS प्रिया रानी

Sahab Ram

HARYANA के स्कूलो के टाइम टेबल मे हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेगा स्कूल, पढ़िए

Voice of Panipat

Leave a Comment