25.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में नमो भारत रैपिड रेल के बनेंगे तीन नए स्टेशन, बस स्टैंड से मिलेगी सीधी कनेक्टिवटी, काम शरू


HARYANA NAMO BHARAT TRAIN ” हरियाणा में भी मनो भारत ट्रेन बड़े स्तर पर लोगों के लिए सुविधा देने जा रही है। इसके तहत पानीपत में 3 स्टेशन बनाने की योजना है। साथ ही नमो भारत रेल कॉरिडोर को सीधे बस स्टैंड से भी जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को सुगम यात्रा के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से सीधी कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी।

दरअसल यह परियोजना दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर का हिस्सा होने वाली है। इसके तहत पानीपत में तीन स्टेशन बनाने की योजना है। योजना है कि समालखा, पानीपत के सिवाह बस स्टैंड और पानीपत शहर स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें से एक स्टेशन भूमिगत भी बनाया जाएगा।

वहीं अब तक बनी योजना के अनुसार सिवाह बस स्टैंड के पास बनने वाला स्टेशन एलिवेटेड बनेगा। इसके अलावा सेक्टर-18 में भी स्टेशन बनाने की योजना है। हालांकि यह जगह इस रूप में चिह्नित की गई है कि यहां पर भीविष्य में स्टेशन बनाया जाएगा।

यह पूरा नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर 136.30 किलोमीटर लंबा होने वाला है और लभगग 33051 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पूरी परियोजना में हरियाणा सरकार भी करीब 7472 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी देगी। इसके लिए हरिययाणा सरकार द्वारा 22 सितंबर को कॉरिडोर को ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत शामिल कर लिया गया है।

इसका लाभ यह होगा कि आने वाले समय में स्टेशनों के आसपास जो भी शहरी विकास होगा, उसमें परिवहन का ध्यान रखते हुए योजना तैयार होगी। ताकि भविष्य में होने वाले निर्माण में किसी भी प्रकार दिक्कत नहीं आए। इसकी योजना अभी से बनाई जा रही है।

बस स्टैंड से होगा सीधा जुड़ाव
नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर में सबसे अच्छी बात यह होगी कि पूरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आपस में कनेक्ट रहेगी। फिलहाल पानीपत में सिवाह गांव में नया बस स्टैंड बन चुका है। यह बस स्टैंड जीटी रोड पर होने के कारण काफी बेहतर है। ऐसे में नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर से भी बस स्टैंड से सीधी कनेक्टिविटी दी जाएगी।

Related posts

भगवंत मान मंत्रिमंडल की पहली बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर भर्ती का एलान

Voice of Panipat

PANIPAT:- 2 बाइक चोर व चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 1 बाइक बरामद

Voice of Panipat

आजम खान को हुई 2 साल कि सजा, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment