31.2 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaLatest News

हरियाणा जेवर रोड पर बसाया जाएगा नया शहर, दिल्ली से होगी सीधी कनेक्टिविटी

New City Haryana: हरियाणा प्रदेश में सरकार जेवर रोड पर नया शहर बसाने की तैयारी कर रही है। औद्योगिक दृष्टि से प्रदेश के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस शहर की देश की राजधानी दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने 10 लाख की आबादी को ध्यान में रखते हुए पलवल शहरी मास्टर प्लान-2041 तैयार किया है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जेवर रोड पर पलवल जिले में सरकार पलवल जिले में 9000 एकड़ पर नया शहर बसाया जाएगा। इस शहर को पलवल फरीदाबाद जेवर रोड पर बसाने की तैयारी चल रही है।

पलवल जिले में विकसित होने जा रहे नए शहर को प्रदेश के लिए औद्योगिक को रोजगार दोनों ही दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस शहर को देश की राजधानी दिल्ली से मजबूत कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए बसाया जाएगा।

सड़क से लेकर रेल और हवाई जहाज से नए शहर का होगा सीधा जुड़ाव

हरियाणा प्रदेश के पलवल जिले में नायब सरकार द्वारा जिस नए शहर को बसाने की तैयारी चल रही है, उस शहर की सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई जहाज मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी होगी।

पलवल जिले में विकसित होने जा रहे हरियाणा प्रदेश के नए शहर से फरीदाबाद, दिल्ली और गुड़गांव व जयपुर से लेकर मुंबई तक और पलवल, जेवर एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद और हापुड़ से लेकर उत्तराखंड तक मजबूत कनेक्टिविटी होगी।

इस शहर से लोगों का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ यह प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा।

नए शहर के रहवासियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा प्रदेश में जेवर रोड पर बसने जा रहे नया शहर एनसीआर के दूसरे शहरों की तुलना में अधिक एडवांस होगा। यह शहर पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

जानकारी के अनुसार इस शहर में डीपीआर, सुविधाएं, एक्सप्रेसवे, ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर और रेल कनेक्टिविटी को शामिल तो शामिल किया ही गया है साथ ही साथ इंडस्ट्री और एजुकेशन के लिए भी लोगों को नए विकल्प मिलेंगे।

बता दें कि पिछली सरकार में ही इस शहर को बनाने हेतु डीपीआर तैयार करने के लिए सिंगापुर की कंपनी को हायर किया गया था। इस प्रोजेक्ट पर अब एक बार फिर नायाब सरकार एक्टिव मोड पर आ गई है।

‌शहर के रहवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं, ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल और सड़कों का डीपीआर में विशेष ध्यान रखा गया है।

Related posts

युवाओं एवं महिलाओं को नए वोट बनवाने पर दिए जाएंगे आकर्षक उपहार- अनुराग अग्रवाल

Voice of Panipat

Debit card से बेहतर क्यों है Credit Card, जानिए इसकी क्या है वजह?

Voice of Panipat

छे*ड़छाड़ के दोषी को 3 साल की सजा, 4 साल पहले पड़ोसी ने की थी वा*रदात

Voice of Panipat

Leave a Comment