32.2 C
Panipat
August 29, 2026
Voice Of Panipat
Crime

गुरूग्राम में काम करने वाली युवती की यूपी में हत्या, शव को बाइक पर रखकर घूमता रहा ब्वायफ्रेंड

हरियाणा के गुरूग्राम में काम करने वाली एक युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। ब्वायफ्रेंड ने युवती को पहले शिकोहाबाद बुलाया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए है।

क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के फिरोजाबाद जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में काम करती थी। कुछ दिन पहले उसके प्रेमी नितिन यादव ने उसे अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर यूपी बुलाया। जिसके बाद बीते 26 अगस्त की रात को युवती ऑफिस से छुट्टी लेकर शिकोहाबाद पहुंच गई।

जबरन बनाए संबंध, विरोध करने पर हत्या
पुलिस के अनुसार नितिन ने पहले युवती का सारा सामान उसकी सहेली के पास रखवाया और फिर उसे एक होटल में ले गया। यहां होटल के कमरे में आरोपी ने सेक्सवर्धक दवाइयों का सेवन किया और युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं।

एक बार संबंध बनाने के बाद युवती ने इसका विरोध किया। लेकिन नितिन इस बात पर गुस्सा हो गया और उसने अपनी गर्लफ्रेंड का सर दीवार पर दे मारा। जिससे युवती की मौत हो गई।  

बाइक पर शव रखकर घूम रहा था आरोपी
बताया जा रहा है कि जब युवती की मौत हो चुकी थी तो आरोपी ने अपने एक दोस्त को कॉल कर होटल में बुलाया। इसके बाद वह दोनों बाइक पर शव को रखकर पहले इधर उधर घूमते रहे और फिर  भूढ़ा नहर के किनारे पहुंच गए।

लेकिन तभी वहां पुलिस की गाड़ी आ गई, जिसे देखते ही आरोपी युवती के शव को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। फिलहाल फिरोजाबाद पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश तेज करते हुए मुख्य आरोपी नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

Related posts

घर पर अकेली थी छात्रा, थोड़ी देर बाद फंदे पर झूलता मिला शव, पिता ने बताई ये वजह

Voice of Panipat

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के मामले में दो युवकों की जमकर पिटाई

Voice of Panipat

19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

Leave a Comment