वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़खड़ी में देर रात महिला से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि हरियाणा से आए कुछ यात्रियों ने जो हरकत की उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जानकारी के अनुसार, आरोप है कि यात्रियों ने पहले एक महिला से अभद्रता की, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ. उसके बाद मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया औऱ देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने युवकों के साथ मारपीट की ।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से मामले को शांत कराया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है । घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं. वहीं लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

