August 29, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। कल कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार कल 30 अगस्त को प्रदेश ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाएं रहने का अनुमान है। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

कल पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल ,गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं हिसार, सिरसा, रोहतक और भिवानी समेत मध्य व पश्चिमी हरियाणा में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34°C से 38°C तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधियां इन दिनों कम देखने को मिल रही है। लेकिन 1सितंबर से मौसम बदलने के आसार है। प्रदेश में 1 और 2 सितंबर को मानसूनी हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो सकती है और इससे कई जिलों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

Related posts

हरियाणा के 12 जिलों में कोल्ड-डे का रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

HARYANA में 25 दिन से मानसून ब्रेक

Voice of Panipat

Haryana में कल तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment