32.2 C
Panipat
August 29, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा से दिल्ली का सफर होगा आसान, 800 करोड़ की लागत से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जानें वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब फरीदाबाद और दिल्ली के बीच एक नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी की जा रही है। जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी और दिल्ली तक का सफर बेहद आसान होने वाला है।

दिल्ली के आश्रम चौक से फरीदाबाद के सराय ख्वाजा और सेक्टर-37 तक 6 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। करीब 800 करोड़ की लागत से ये एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो चुकी है। अब दिसंबर 2026 में काम शुरू करने की तैयारी है।

फरीदाबाद से दिल्ली जानें वाले लोगों को अभी बदरपुर बॉर्डर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक मिलता है। हर रोज बड़ी संख्या में वाहन इस रास्ते से गुजरते है। लेकिन ये नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनने के बाद लोगों का सफर बेहद आसान होने वाला है और लंबे जाम से भी राहत मिलेगी। साथ ही इस मार्ग के शुरू होने के बाद दिल्ली और फरीदाबाद के बीच सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है।

NHAI के मुताबिक, परियोजना की डीपीआर तैयार है दिसंबर में निर्माण शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित कॉरिडोर आश्रम चौक से शुरू होकर बदरपुर बॉर्डर और आली गांव के ऊपर से होते हुए फरीदाबाद के सराय ख्वाजा और सेक्टर-37 तक पहुंचेगा। इस नए कॉरिडोर की खास बात ये है कि 6 लेन का यह मार्ग रेड लाइट फ्री होगा।

Related posts

HARYANA:- शहीद पैरा कमांडों को अतिंम विदाई, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

Voice of Panipat

शराब के नशे में दोस्ती का किया कत्ल, फिर किया सरेंडर, पढिए.

Voice of Panipat

HARYANA विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Voice of Panipat

Leave a Comment