August 29, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

हरियाणा के पानीपत में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

हरियाणा के पानीपत में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।  टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और कैंटर उसे कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। जिससे युवक की मौत हो गया। वहीं आरोपी ड्राइवर कैंटर समेत मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कैंटर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये हादसा शहर के विकास नगर इलाके हुआ। मृतक की पहचान विकास नगर की गली नंबर 17 के रहने वाले विक्रम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैंटर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और उसकी रफ्तार भी काफी तेज थी। कैंटर ने पहले विक्रम की मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे विक्रम नीचे सड़क पर गिर गया।

लेकिन चालक ने कैंटर रोकने के बजाय विक्रम के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे विक्रम को काफी गंभीर चोटे आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। विक्रम के पिता रविंद्र ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

बजट में वंदे भारत ट्रेन को लोकर बड़ी घोषणा

Voice of Panipat

सेहत का खजाना होता हैं काला तिल, जानें इसे खाने के बेहतरीन लाभ

Voice of Panipat

पीएम मोदी ने लिखा गरबा गीत

Voice of Panipat

Leave a Comment