28.5 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVEPanipatPANIPAT NEWS

झारखंड का रांची बना दिल्ली का जंतर मंतर!


वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – झारखंड के रांची में छात्रों का प्रदर्शन , अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो और अन्य छात्रों की मांग परीक्षा में पारदर्शिता की कमी के चलते JPSC की 14 वीं परीक्षा रद् करने की मांग । इस परीक्षा में हुए पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर छात्र बेहद आक्रोशित हैं । उनका आरोप है कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में चल रहा है । उसी उम्मीद में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं ।छात्र ‘JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच’ के छात्रों की मांगें हैं :


14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाए । परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामलों की CBI और ED से स्वतंत्र जांच कराई जाए ।पेपर लीक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो ।परीक्षाओं में हो रही अत्यधिक देरी के कारण प्रभावित युवाओं को आयु सीमा में छूट दी जाए । दिल्ली के जंतर-मंतर की ही तरह, देश के अलग-अलग कोनों से लोग इन प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में Zomato और Swiggy के जरिए खाना और फल भेज रहे हैं । वहीं छात्रों ने इस आंदोलन को पूरी तरह गैर-राजनीतिक रखा है और राजनीतिक दलों की सीधी एंट्री पर रोक लगा रखी है । इन्हें युवाओं के देशव्यापी संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी समर्थन मिला है । सबसे बड़ी बात अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए छात्रों ने 6 और 7 अगस्त को विधानसभा घेराव (विधानसभा कूच) करने का बड़ा ऐलान किया है ।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में जमीन Registry बनवानी हुई आसान, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Voice of Panipat

1 लाख की ठगी हुई पानीपत के युवक के साथ

Voice of Panipat

Govt Scheme: गरीब परिवारों को सरकार दे रही 30 हजार रुपऐ, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat