September 23, 2026
Voice Of Panipat
Business

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में डॉलर इंडेक्स पर दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच कीमती धातुओं की कीमतों को मजबूती मिली। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 6,761 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13,086 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव इस सप्ताह बढ़कर 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले सप्ताह इसका भाव 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह सप्ताहभर में सोने की कीमत में 6,761 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

22 और 18 कैरेट सोना भी हुआ महंगा

गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना भी तेजी की चपेट में रहा। इसकी कीमत 6,193 रुपये बढ़कर 1,37,053 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सप्ताह 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,860 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,12,216 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछले सप्ताह यह 1,07,145 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

इस सप्ताह 24 कैरेट सोने का सबसे कम भाव 3 अगस्त के शाम के सत्र में 1,42,557 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, सप्ताह का उच्चतम भाव 7 अगस्त के शाम के सत्र में 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी में भी 13 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आई। IBJA के मुताबिक, चांदी का भाव इस सप्ताह 13,086 रुपये बढ़कर 2,31,381 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। पिछले सप्ताह चांदी 2,18,295 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

इस सप्ताह चांदी का उच्चतम भाव 7 अगस्त के शाम के सत्र में 2,31,381 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि न्यूनतम भाव 3 अगस्त के शाम के सत्र में 2,17,287 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों का असर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी में तेजी के पीछे कई वैश्विक कारक जिम्मेदार हैं। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी से महंगाई की आशंका कम हुई है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में नरमी ने भी कीमती धातुओं को समर्थन दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। सोना करीब 4,400 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 63 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजार की गतिविधियों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

Related posts

हरियाणा में DC रेट में की गई बढ़ोतरी, पढिए कितना हुआ इजाफा

Voice of Panipat

FD पर RBI का बड़ा फैसला, जानिए 1 अक्टूबर से क्या बदलने वाला है

Sahab Ram

Pulse prices : दाल मिलर्स ने बढ़ाएं तुवर दाल के दाम, जाने दालों के थोक भाव

Sahab Ram