33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPANIPAT NEWS

पत्नी ने अपने ही पति को हनीट्रैप में फंसाकर वसूले पैसे, ऐसे हुआ खुलासा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला नोएडा के SEC-49 का है। जहां थाने पहुंचकर एक युवक ने पत्नी पर हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसा वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे भी इसी तरह फंसाया गया था। जब पैसा नहीं दिया तो जेल भिजवाने धमकी देकर शादी कर ली। उसने अब तक करीब 8 लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर ठगने और इनमें तीन से शादी भी करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी दीपक कुमार ने SEC-49 थाने में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडित ने बताया कि डेटिंग एप के जरिये उसकी पहचान आरोपी महिला से हुई थी। वह भी बिहार की ही रहने वाली है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपिता ने उससे दोस्ती की और फिर मुलाकात के लिए बुलाना शुरू कर दिया। उसने खुद को अविवाहित बताया। कुछ दिन बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। इस बीच उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ।

इस पर उसने शादी करने से इनकार किया तो आरोपिता ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए। साथ ही बलात्कार समेत अन्य गंभीर आरोपों में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने मजबूरी में उससे शादी कर ली। इसके बाद भी लोग घर पर आने लगे। जब उसने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपिता ने बिहार में भी दो युवकों से शादी की थी। वहां कोर्ट में केस चल रहे हैं। इसी तरह के दो केस साकेत कोर्ट में चल रहे हैं।

इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली में भी दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकी है। आरोप है कि आरोपिता डेटिंग एप पर पहले युवकों से दोस्ती करती है। फिर शारीरिक संबंध बनाकर गिरोह के अन्य लोगों साथ फोटो और वीडियो बना लेती है। इसके बाद ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती है। फिलहाल पुलिस ने पीडित के कहने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पानीपत पुलिस सक्रिय, 44 वाहनों के ओवर स्पीड के चालान भी किए

Voice of Panipat

PANIPAT:- मासाखोर युनियन के प्रधान से मंथली मांगने वाला युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Sahab Ram