September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में भूकंप आने का क्या है कारण ? अभी पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में 24 घंटे में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रोहतक के बाद सोनीपत में 2.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया.. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 11.06 सेकेंड पर भूकंप आया है.. भूकंप का केंद्र सोनीपत बताया जा रहा है। धरती के 8 किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है..

हरियाणा में एक दिन पहले ही रोहतक में भूकंप के झटके लोग महसूस कर चुके हैं.. 2.6 की तीव्रता के इस भूकंप से रोहतक व आसपास के कुछ इलाकों में कंपन महसूस किया गया.. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार रात 11.26 बजे भूकंप आया था.. भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक से 7 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में खेड़ी साध गांव रहा। धरती के पांच किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई ..

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कि हरियाणा में भूकंप आने का कारण उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है..जिसमें अनगिनत दरारें होने की वजह से इसमें गतिविधियां चल रही हैं..इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दोस्तो मे रौब दिखाने के लिए रखता था पिस्तौल, अब पुलिस ने दबोचा

Voice of Panipat

दहेज की बली चढ़ी विवाहिता, दहेज लोभियों से परेशान महिला ने की आत्मह*त्या

Voice of Panipat

जीएसटी संग्रह के मामले में हरियाणा देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल, जानिए डिटेल्स

Voice of Panipat