24.5 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryanaSports

चरखी दादरी की बेटी तन्वी ने किया जिले का नाम रोशन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Charkhi Dadari News: चरखी दादरी जिले की बेटी तन्वी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। हरियाणा में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चरखी दादरी की टीम ने बेहतरीन तालमेल, गजब के अनुशासन और जुझारू टीम भावना का परिचय देत हुए विरोधी टीमों को पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तन्वी पुत्री राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया।

तन्वी की सफलता पर है क्षेत्र में खुशी का माहौल

चरखी दादरी जिले की बेटी तन्वी की सफलता पर पूरे क्षेत्र और उनके स्कूल में खुशी का माहौल है। तन्वी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उसके स्कूल के प्रधानाचार्य राजपाल सांगवान व निदेशक जयपाल सांगवान ने तन्वी के परिवार के साथ पुरे क्षेत्र को बधाई दी।
वहीं बेटी की सफलता पर पिता राकेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल मेरी बेटी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता तो बढ़ाते ही हैं साथ ही साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल जैसे गुणों को भी निखारने काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के परिजनों का यह प्रयास रहे कि बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही मार्गदर्शन दे।

Related posts

HARYANA सरकार का बुलडोजर एक्शन तोड़ी गई नूंह में 200 झुग्गियां

Voice of Panipat

Holi पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, चलेंगी 540 स्पेशल ट्रेन

Voice of Panipat

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रुप से निलंबित

Voice of Panipat

Leave a Comment