32.7 C
Panipat
August 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsSPRITUAL

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सेवा अस्थायी रूप से बंद..

वॉयस आफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी धाम पर बुधवार को भारी बारिश के चलते हिमकोटि के पास भूस्खलन हो गया, जिससे मलबा यात्रा मार्ग पर आ गिरा। और इसके कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैटरी कार सेवा और नए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

दरअसल बुधवार शाम को कटरा और आसपास के पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन हुआ। जिस दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा तेजी से नए ट्रैक की ओर आ गया। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त कई श्रद्धालु उस रास्ते से गुजर रहे थे। हालांकि श्रद्धालु समय रहते पीछे हट गए और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रशासन के अनुसार भूस्खलन का असर केवल नए ट्रैक पर पड़ा है और पुराने पारंपरिक मार्ग से श्रद्धालुओं की यात्रा सामान्य रूप से जारी है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल और वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और साथ ही JCB मशीनों और अन्य उपकरणों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया।

बैटरी कार सेवा पर रोक:-
भूस्खलन के बाद नए ट्रैक पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। साथ ही नए ट्रैक पर संचालित बैटरी कार सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

बैटरी कार सेवा पर लगा प्रतिबंध (AI GENERATED)

पुराने मार्ग से जारी रहेगी यात्रा:-
भूस्खलन का असर केवल नए ट्रैक पर पड़ा है हालांकि पुराने मार्ग से श्रद्धालुओं की यात्रा जारी है। प्रशासन से स्थिति पर नजर बनाए रखी और अधिकारियों द्वारा यात्रियों से पुराने मार्ग से ही यात्रा करने की अपील की गई। साथ ही प्रभावित मार्ग से भी मलबा हटाने का कार्य जारी है और ताकि नए ट्रैक को जल्द-से-जल्द साफ किया जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत मे छत के रास्ते घर में घुसकर की थी चोरी, चोर गिरफ्तार, 2 फोन बरामद

Voice of Panipat

मैं ‘करवा चौथ’ का व्रत नहीं रखूंगी, तु्म्हें नहीं मानती पति, पत्नी की ‘क्रूरता’ पर कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

Voice of Panipat

जल्द ही जारी हो सकती है RBI Assistant भर्ती की अधिसूचना

Voice of Panipat