Haryana Government Job : आप अगर सरकारी नौकरी के तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हरियाणा राज्य पथ परिवहन निगम पंचकूला में विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस भर्ती निकाली गई है। आप अगर इसके लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो 20 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
अपहोल्स्टर (जनरल टेलर)-1, डीजल मैकेनिक- 6, फिटर- 5, मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी)-4, इलेक्ट्रीशियन- 2, कारपेंटर- 2, वेल्डर-2, पेंटर-1 और स्टेनो हिंदी टाइपिस्ट के 2 पद हैं।
टोटल 25 पदों पर भरती की जाएगी और अगर आप फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप ऑफिशल वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच फॉर्म भर सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
फोटो, आधार नंबर/पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, मैट्रिक प्रमाण-पत्र और आईटीआई विभाग द्वारा जारी आईटीआई का अंतिम मूल प्रमाण-पत्र (अंकों सहित) ही अपलोड करें। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना है कि किसी भी तरह की त्रुटि न हो क्योंकि त्रुटि होने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

