22.9 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
CitiesIndia NewsINFORMATIVEINTERNATIONAL

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलेगी ऑटोमेटेड पैसेंजर मूवर सुविधा, T-1, T-2, T-3 और मेट्रो स्टेशन को जोड़ने की योजना

DELHI METRO UPDATE: दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की गिनती विश्व के आधुनिक हवाई अड्डों में होती है, लेकिन आने वाले दिनों में यहां और भी कई आधुनिक बदलाव होने जा रहे हैं। इसके तहत जहां ऑटोमेटेड पैसेंजर मूवर की सुविधा दी जाएगी, वहीं टर्मिनल एक से लेकर 3 और मेट्रो स्टेशन को भी जोड़ा जाएगा। इससे एयरपाेर्ट के सभी टर्मिनल के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

इसके लिए योजना बनाई जा रही है और ऑटोमेटेड पैसेंजर मूवर यानी APM की सुविधा 2030 तक शुरू होने की संभावना है। इसके लिए 3500 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी है। ऐसे में अगले 4 साल बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सूरत पूरी तरह से बदलने वाली है।

जानें APM के बारे में

APM एक आधुनिक ड्राइवरलेस ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में काम करता है। इससे यात्री बहुत ही आसानी से एयरपोर्ट के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जा सकेंगे। इसको लेकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ प्रदीप पणिकर द्वारा बताया गया कि यह व्यवस्था 2036 तक के 10-वर्षीय मास्टर प्लान के तहत आता है।

6 स्टेशन देंगे सुविधा
दरअसल ऑटोमेटेड पैसेंजर मूवर सिस्टम के तहत ऐसे स्टेशन बनेंगे, जो यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ेंगे।

अधिकारियों का कहा है कि इससे 7.3 किलोमीटर लंबा मार्ग तय होगा। साथ ही इस पर 6 स्टेशन बनेंगे। ऐसे में यात्री टर्मिनल-1 से 3 तक करीब 13 मिनट में पहुंच जाएंगे। दिल्ली मेट्रो के स्टेशन से भी इसको जोड़ा जाएगा।

Related posts

UP- बागपत के बड़ौत में बड़ा हादसा, टूट गया मंच, 7 लोंगों की मौत

Voice of Panipat

हरियाणा की छोरियों ने किया कमाल 10 में से 7 हरियाणा की , वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Voice of Panipat

जनवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

Voice of Panipat

Leave a Comment