27.4 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Entertainment

60’s Hindi Song: 57 वर्ष पहले लता-रफी के इस कालजयी गीत को गली-मोहल्लों की नुक्कड़ पर झुंड में सुनते थे लोग, 6 दशकों से बना हुआ है आईकॉनिक

60's Hindi Song 57 वर्ष पहले लता-रफी के इस कालजयी गीत को गली-मोहल्लों की नुक्कड़ पर झुंड में सुनते थे लोग

महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी के पुराने गाने आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर राज करते है। मोहम्मद रफी ने लता मंगेशकर व आशा भोसले के साथ कई सुपरहिट गाने दिए। उनके द्वारा दिए गए गाने आज भी सुपरहिट गानों (Superhit songs) की प्लेलिस्ट में शामिल है। ऐसा एक सदाबाहर गाना ‘ये पर्दा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो’ है।

इस गाने को 57 साल पहले मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi Song) व आशा भोसले (Asha Bhosle Song) ने गाया था, लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह सुपरहिट सदाबाहर गाना (Superhit evergreen song) लोगों के दिलों पर राज करता है। ‘ये पर्दा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो’ गाने को युवाओं से लेकर सभी लोग गुनगुनाते हुए नजर आएंगे, क्योंकि इस पुराने हिट गाने (Old hit songs) के बोल हर व्यक्ति को अपने पुराने यादों को ताजा कर देते हैं।

60 के दशक का गाना है ‘ये पर्दा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो’

‘ये पर्दा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो’ गाना 60 के दशक में रिलीज हुआ था। यह सदाबाहर गाना वर्ष 1969 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक फूल दो माली’ का मुख्य हिस्सा है और उस जमाने में इस गाने के बल पर ही फिल्म हिट लिस्ट (Film Hit List) में शामिल हुई थी। लगभग छह दशक पहले रिलीज हुए इस पुराने गाने को आज भी घर के किसी घरेलू कार्यक्रम व शादी समारोह में डीजे पर सुनाई देता है, क्योंकि इस गाने के बोल हर किसी को लगता है कि यह उस पर प्रस्तुत किया गया है।

दिल को छू जाने वाले बोल लिखकर चर्चा में आ गए थे यह लेखक

‘ये पर्दा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो’ गाने के बेहतरीन बोल लिखकर उस जमाने के लेखक प्रेम धवन (Prem Dhawan) काफी चर्चा में आ गए थे। गाने के हिट होते ही उनकी लिखनी की डिमांड बढ़ गई थी, क्योंकि इस गाने के हर बोल को बेहतरीन तरीके से पिरोया हुआ है। रवि धवन द्वारा लिखे गए इस गानों को म्यूजिक रवि उर्फ रवि शंकर शर्मा द्वारा दिया गया। गानों के बोल के हिसाब से दिल को छू जाने वाला म्यूजिक बनाया है।

गाने में संजय खान व साधना ने किया बेहतरीन अभिनय

‘ये पर्दा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो’ के सुपरहिट गाने में अभिनेता संजय खान (Actor Sanjay Khan) व अभिनेत्री साधना (Actress Sadhana) ने अभिनय किया है। दोनों की बेहतरीन कमेस्ट्री ने दर्शकों को अपनी तरफ साधने का काम किया है। गाना इतना पुराना होने के बावजूद भी आज भी फिल्मों के फैन दोनों के अभिनय को आज भी काफी पंसद करते हैं। इस फिल्म में बलराज साहनी, दुर्गा खोटे, डेविड, शबनम, ब्रह्मचारी और मास्टर बॉबी जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय किया है।

Related posts

प्रतिज्ञा के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम का निधन, इस वजह से हुई मौत

Voice of Panipat

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

Voice of Panipat

संजय दत्त ने माधुरी से इस सब के लिए माफी मांगी थी.

Voice of Panipat

Leave a Comment