33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPANIPAT NEWS

योजना के तहत विधवा को दिया फ्लैट दिलाने का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- कुरुक्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां योजना के तहत विधवा को फ्लैट दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठगने व दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। कुछ दिन पहले आरोपी उक्त महिला को अपने साथ सुंदरपुर फाटक के पास तीन मंजिला फ्लैट दिखाने के बहाने से ले गया था, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो योजना के तहत उसे मिलने वाला फ्लैट रद्द करा देगा।

थाना सिटी पुलिस को दी अपनी शिकायत में निकटवर्ती गांव की महिला ने बताया कि 17 साल पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पिछले महीने 1 अक्तूबर को सेक्टर-7 के पास उसकी मुलाकात अमित कुमार के साथ हुई थी। इससे पहले वह आरोपी से लघु सचिवालय में मिल चुकी थी। आरोपी सड़क पर अपनी गाड़ी के पास ही खड़ा था। आरोपी ने उसे रोककर उसके राशन व आधार कार्ड की जानकारी मांगी थी, जिस पर उसने आरोपी से जानकारी लेने का कारण पूछा था। इस पर आरोपी ने उसे बताया कि वह गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर व फ्लैट दिलाने का काम करता है। 

उसकी बातों में आकर उसने आरोपी को अपने राशन व आधार कार्ड की जानकारी दी थी। तब आरोपी ने उसे कुछ दिन बाद उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसी दिन आरोपी ने उसे सुंदरपुर फाटक के पास तीन मंजिला फ्लैट भी दिखाया और फ्लैट को उसके व बेटी के नाम करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया व उससे पांच लाख 96 हजार रुपये लेकर गया, मगर कुछ दिनों के बाद आरोपी ने उसकी कॉल उठानी बंद कर दी तथा उसके पैसे भी नहीं लौटाए। पीडित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम

Voice of Panipat

हरियाणा में लापरवाही बरतने पर XEN पर बड़ा एक्शन, तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृति देने के आदेश

Sahab Ram

PANIPAT:- युवक पर हुए हमले की वारदात का पर्दाफाश

Voice of Panipat