29.6 C
Panipat
August 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest News

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 70 DDA-ADA अधिकारियों के तबादले

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DDA) और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद ये बदलाव लागू कर दिया गया है। इस आदेश के तहत 28 डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी समेत कुल 70 अधिकारियों को नई जगहों पर भेजा गया है। ये तबादले प्रदेश के कई जिलों में किए गए हैं जिनमें पंचकूला, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, अंबाला, कैथल, पानीपत, सिरसा, जींद, झज्जर, यमुनानगर, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और रेवाड़ी शामिल है। कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है और कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

जारी की गई सूची

जारी किए गए नामों के अनुसार प्रदीप को सोनीपत से रोहतक, जगबीर सिंह को भिवानी से गुरुग्राम और रमेश कुमार का फतेहाबाद से भिवानी तबादला किया गया है। इसके अलावा भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए ओर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वित्त आयुक्त कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Solar Panel: 3kW सोलर सिस्टम रोज कितनी बिजली बनाता है? जानिए कितना आएगा खर्च

Sahab Ram

पानीपत मे शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे शीशे, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

फिर से बढ़ गए सोने चांदी के रेट, जानिए आज क्या है भाव

Voice of Panipat