July 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationIndia News

AI सीखेंगे स्कूल के छात्र! CBSE ने शुरू किए फ्री ऑनलाइन कोर्स

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – बदलते समय के साथ बच्चों को भी भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक अहम पहल की है।

आज के AI और टेक्नोलॉजी के दौर में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की समझ होना भी जरूरी हो गया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए CBSE ने कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 19 ऑनलाइन AI कोर्स शुरू किए हैं। विद्यार्थी अपनी नियमित स्कूली पढ़ाई के साथ इन कोर्सों को भी आसानी से कर सकते हैं। ये कोर्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के सहयोग से तैयार किए गए हैं। इस पहल का नाम AI Capacity Building Program रखा गया है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी NIELIT Digital University (NDU) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर उपलब्ध 19 AI कोर्सों में से अपनी पसंद का कोर्स चुनकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ये सभी कोर्स पूरी तरह निःशुल्क हैं। इनकी अवधि 1 घंटे से लेकर 20 घंटे तक है, इसलिए विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इन्हें पूरा कर सकते हैं।

फिलहाल ये AI कोर्स विद्यार्थियों के लिए शुरू किए जा चुके हैं। इच्छुक छात्र अपनी पसंद का कोर्स चुनकर अभी से सीखना शुरू कर सकते हैं और भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CBSE 10वीं,12वीं एलओसी सबमिट करने की Last Date आगे बढ़ी, जानें नई तारीख

Voice of Panipat

HARYANA में जल्द होगी मानसून की दस्तक, 24 घंटे में राहत

Voice of Panipat

Haryana के इस जिले में जल्द तैयार होगा 100 बेड का Hospital, लोगों को मिलेगा लाभ

Voice of Panipat

Leave a Comment