August 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा में जमानत पर छूटे व्यक्ति की हत्या, आरोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

Haryana News: हरियाणा के पलवल में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात आरोपियों ने गोली मारकर जमानत पर बाहर आए व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस के सामने उसने सरेंडर किया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

5 महीने पहले ही जेल से आया था बाहर
मृतक की पहचान जवाहर नगर कैंप निवासी सुरेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साल 2023 में स्पीड ब्रेकर को लेकर सुरेश और उसके पड़ोसी दुष्यंत उर्फ देवा का झगड़ा हुआ था। जिसमें सुरेश ने दुष्यंत की मां की हत्या कर दी थी। तब से सुरेश हत्या के मामले में जेल में बंद था। करीब 5 महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत
इस मामले में मृतक की पत्नी सुबिना ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में महिला ने बताया कि 22 अगस्त की देर रात उसका पति सुरेश घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोसी दुष्यंत उर्फ देवा अपने परिजनों देवेंद्र, जोनी, रवि, जयसिंह, आशा और निशा के साथ वहां आ गया।

आरोपियों ने मारी गोली
इसके बाद आरोपियों ने सुरेश के साथ झगड़ा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया और गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल सुरेश को पड़ोसियों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया।  जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाने पहुंचा आरोपी, पुलिस के सामने किया सरेंडर
पुलिस के अनुसार इस घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी दुष्यंत कट्टा और 3 जिंदा कारतूस लेकर खुद थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई कर रहे है। पुलिस की टीम अन्य फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related posts

चंड़ीगढ के निजी स्कूल की 50 छात्राओं की फोटो वायरल मामले में आरोपी को मिली जमानत

Voice of Panipat

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 38 लाख, पढिये पूरा मामला.

Voice of Panipat

बाजार जा रही विधवा युवती पर बाइक सवार ने फेंका तेजाब, पढिए खबर.

Voice of Panipat

Leave a Comment