29.6 C
Panipat
August 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsINFORMATIVELatest News

हवाई किराए पर सरकार बनाएगी नियम, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – त्योहारों और आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान एयरलाइंस द्वारा टिकटों के दामों में मनमानी बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 2 सप्ताह के भीतर प्रस्तावित नियमों की रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार हवाई किराए को रेगुलेट करने के लिए तैयार किए गए नियमों की एक कॉपी सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में जमा करे। इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की एक बेंच एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि हवाई किराए को नियंत्रित करने के लिए नियम तैयार कर लिए गए हैं और उन्हें अगले 30 दिनों के भीतर संसद में पेश किया जाएगा। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियम संसद में पेश किए जाएं या नहीं पर सरकार को अगले दो हफ्तों में इसकी कॉपी कोर्ट में जमा करनी होगी।

हवाई किराए पर बनेंगे नियम

क्या है पूरा मामला:
यह मामला सोशल एक्टिविस्ट एस लक्ष्मीनारायण द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि त्योहारों, छुट्टियों, और आपातकालीन परिस्थितियों में एयरलाइंस टिकटों के दाम कई गुना तक बढ़ा देती हैं। और साथ ही यात्रियों से मनमाना किराया वसूलती हैं। उन्होंने एयरलाइंस के किरायों और एक्स्ट्रा चार्जेस पर निगरानी रखने और देश में स्वतंत्र और मजबूत रेगुलेटर बनाने की मांग की। जिसकी सुनवाई 15 मई को हुई थी। 15 मई को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने बेंच से कहा कि कई बार हवाई किराया 300 परसेंट तक बढ़ जाता है जिस पर बेंच ने हल्के फुल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि कई बार वकीलों की फीस भी 400 परसेंट तक बढ़ जाती है।


पहले भी लग चुकी है सरकार को फटकार:-
इससे पहले इस मामले में 30 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को हलफनामा तैयार ना कर पाने और साथ ही समय पर जवाब ना देकर अधिक समय की मांग करने पर फटकार लगाई थी।
इससे पहले 23 फरवरी 2026 को भी सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों और आपातकालीन हालातों में प्राइवेट एयरलाइंस द्वारा हवाई किराया बढ़ाने को लेकर चिंता जताई थी। और कहा था कि यह एक गंभीर मुद्दा है और अगर यह महत्वपूर्ण ना होता तो वह इस पर सुनवाई ना करती। जिस पर केंद्र सरकार ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस विषय पर विचार कर रहा है।

साथ ही जानकारी के अनुसार जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के कारण दुनियाभर की एयरलाइंस ने टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं। एयरलाइंस का सबसे बड़ा खर्चा जेट फ्यूल होता है। इसलिए फ्यूल की कीमतों के साथ एयरलाइंस की टिकटों के दाम भी बढ़ जाते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 2025 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, साल के 159 दिन छुट्टी

Voice of Panipat

Haryana:- 5 नए जिलों का एलान जल्द, कैबिनेट सब कमेटी ने मुहर लगाई

Voice of Panipat

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने देवर-देवरानी समेत 6 पर दर्ज करवाया दुकान और पैसे हड़पने का केस

Voice of Panipat