28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Jobs

हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में 2 से 15 सितंबर तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली

हरियाणा में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भिवानी जिले में 2 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली होने वाली है। जिसमें भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के अभ्यर्थी शामिल हो सकते है।

ये भर्ती भिवानी के भीम स्टेडियम में 2 से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी और मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, अंबाला द्वारा किया जा रहा है। भर्ती में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

भर्ती में इन जिलों के युवा होंगे शामिल

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार इस भर्ती रैली में भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

पद/श्रेणियां: अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, और अग्निवीर ट्रेड्समैन।

जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तारीख के अनुसार सुबह 4:00 बजे भीम स्टेडियम (भिवानी) पहुंचना होगा। साथ ही एडमिट कार्ड में बताए गए सभी मूल (Original) दस्तावेज  साथ लाने होंगे।

क्लर्क / स्टोर कीपर पदों के लिए इस दिन होगी भर्ती

वहीं अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की भर्ती रैली अलग से 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक राजीव गांधी स्टेडियम, अंबाला में आयोजित होगी। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है।

Related posts

कांग्रेस का प्रदर्शन शूरू, हजारों कार्यकर्ता सड़को पर

Voice of Panipat

हरियाणा टीचर ट्रांसफर ड्राइव 2026: 1 अगस्त से शुरू होगा डेटा वेरिफिकेशन, 30 अगस्त को आएगी फाइनल लिस्ट!

Voice of Panipat

अगर आप हैं पीएचडी असिस्टेंट प्रोफेसर तो ये खबर जरुर पढ़िए,सरकार देने जा रही पांच एडवांस इंक्रीमेंट

Voice of Panipat