34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

रिश्ता टूटने से था युवक नाराज, दोस्तों संग मिलकर दुल्हे व साथियों पर चाकूओं से किया हमला, मामला दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत शहर की बतरा कॉलोनी में बारात लेकर आए दूल्हे और उसके साथियों को पांच युवकों ने चाकुओं से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को युवती के पूर्व मंगेतर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। युवती से रिश्ता टूटने से आरोपी युवक नाराज था।

युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपियों पर दुल्हन के गहने एवं पैसे लूटने के भी आरोप लगाए हैं। अब पुलिस ने मामले में नामजद पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। गाजियाबाद के लोनी स्थित राम पार्क रोड निवासी अहमद पुत्र फिदा हुसैन ने बताया कि बतरा कॉलोनी की आसिफा का रिश्ता कुछ समय पहले बतरा कॉलोनी के शहनवाज के साथ हुआ था। बाद में रिश्ता टूट गया था। आसिफा के पिता युसुफ ने आसिफा का रिश्ता उसके भाई जावेद के साथ तय कर दिया था।

वह सोमवार को बारात लेकर बतरा कॉलोनी में आए थे। निकाह होने के बाद वह जैसे ही वापस जाने लगे, यहां पर शहनबाज अपने दोस्त फरमान, रइस, आमिर खान उर्फ मिर्ची एवं गोदी उर्फ महफूज के साथ घुस आया। इन्होंने आते ही दूल्हे यूसुफ को चाकू मारने शुरू कर दिए। आरोपी उसके मामा साबिर से 25 हजार रुपये व दुल्हन के गहने भी झपट कर ले गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में 3 दोस्तों को लूटा बदमाशों ने, कैश-सोने की चेन ले गए

Voice of Panipat

Haryana में MBBS एग्जाम घोटाले में 2 कर्मी बर्खास्त, 41 पर FIR

Voice of Panipat

HOLI पर न करें ऐसी भूल, जानें क्या करें क्या न करें

Voice of Panipat