32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia News

सिरसा में बच्ची को अगवा कर उतारा मौत के घाट, देखिए पूरा मामला..

वॉयस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- बता दें कि सिरसा के गांव गिंदड़ा में 15 साल की बच्ची का अपहरण कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मामले का पूरा खुलासा कर दिया है। इस वारदात में नाबालिग के परिचित ही शामिल बताए जा रहे हैं। जिन्होंने अवैध संबंध के बारे में पता चलने पर नाबालिग की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक इस मामले का देर शाम तक खुलासा करेंगे।

बताया जा रहा है कि गांव गिंदड़ा में 25 जुलाई को नाबालिग का अपहरण हुआ था और 29 जुलाई को खेतों में उसका शव मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक ने दो टीमों को गांव में जांच के लिए लगा दी। इस टीम ने अपहरण व हत्या मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग जुटा लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जांच कर रही अलग अलग टीमों को एक साथ बैठाया और जांच रिपोर्ट पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम से पूरी रिपोर्ट लेकर ही हत्या व अपहरण का खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक नाबालिग लड़की की हत्या मामले में जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलवाने की तैयारी में हैं। नाबालिग का अपहरण व हत्या के आरोपितों को सजा दिलाने के लिए सामाजिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। जिसमें उन्होंने नाबालिग के हत्या आरोपितों का सुराग लगाकर सजा दिलाने की मांग रखी थी। वहीं जल्द ही खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हुई थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- फोन चोरी कर खाते से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने वाला आरोपी काबू, मोबाइल फोन व 40 हजार रूपए बरामद

Voice of Panipat

हरियाणा में बिजली कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम, जानें पूरा मामला?

Sahab Ram

नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना एकेडमी एग्जाम (II) 2021 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी

Voice of Panipat