26.6 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

वक्फ कानून की सुनवाई पर आज सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने की सहमति दे दी है.. CJI संजीव खनन ने कहा- मैं दोपहर में याचिका की मेंशनिंग लेटर देखूंगा और फैसला लूंगा.. हम इसे लिस्ट करेंगे.. मौखिक मेंशनिंग नहीं होगी…

दरअसल सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने SC से आग्रह किया था कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद और अन्य संगठनों की ओर से दाखिल याचिकाएं बेहद अहम हैं और इन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए..

वहीं आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नए वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा.. सुप्रीम कोर्ट में अब तक 6 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं.. इधर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को नए वक्फ कानून पर हंगामा हुआ.. नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक ने सदन में कानून की कॉपी फाड़ दी.. NC समेत अन्य दलों ने वक्फ कानून के खिलाफ रेजोल्यूशन लाने की बात कही थी.. सदन की कार्रवाई स्थगित हो गई है.. मणिपुर के थोउबल जिले में रविवार को भीड़ ने नए वक्फ कानून का समर्थन करने पर भाजपा बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असगर अली मकाकमयुम के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Panipat के PNB बैंक मे चोरी का प्रयास, दिवार तोड़कर अंदर घुसे चोर और…

Voice of Panipat

पैतृक गांव में होगा Panipat के ASI का अंतिम संस्कार

Voice of Panipat

हरियाणा में BJP पार्षाद पर 80 हाजार का चालान, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat