26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

जमीन के लिए रिश्तो का कत्तल, एक देवर बना अपनी ही भाभी का दुश्मन

वॉयस ऑफ पानीपत(रिद्धी)-हरियाणा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें सिरसा में एक देवर ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी मार के हत्या कर दी….देर रात को जब देवर घर आया तो उसने दरवाजा खटखटाया और फिर जब भाभी घर से बाहर आई तो उसने उसके सिर पर वार कर दिया जिससे वो जमीन पर गिर गई फिर उसने उसका गला काट दिया। जिससे भाभी की चौखट पर ही मौत हो गई… इसके बाद कुल्हाड़ी छुपाकर देवर घर वापस लौट गया,हालांकि गांव की ही एक महिला ने भाभी की चीखें सुन ली थीं और आरोपी देवर को भी वहां से जाते हुए देख लिया था…जिसके बाद पूरे हत्याकांड का पता चल गया…पड़ोसी महिला ने झगड़े की बात अपने पति को बताई…जिसके बाद वे सरपंच के पास गए….सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो घर की चौखट के पास ही महिला का शव पड़ा था।

आपको बता दे की दोनों भाइयों के पास गांव में करीब सात से आठ एकड़ जमीन है, करीब 10 साल पहले पति गुरमेश ने पत्नी राममूर्ति पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने के आरोप लगाकर उसे अपने से अलग कर दिया था। वह तब से एक ढाणी में रह रही थी। उसके 2 बच्चे हैं, जो गुरमेश के साथ ही रहते हैं….वहीं, गुरमेश अपने छोटे भाई संजय के साथ दूसरी ढाणी में रहता है।

हालांकि, पुलिस उसे पूछताछ के लिए चौकी ले गई…वहां पूछताछ में उसने राममूर्ति की हत्या की बात कबूल कर ली। इस दौरान उनसे यह भी बताया कि उसने हत्या में इस्तेमाल की कुल्हाड़ी भी ढाणी से करीब 100 मीटर दूर दूसरी ढाणी में छिपा दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जहरीली हवा में सांस लेना हो रहा है मुश्किल, तो इन बातों से रखें सेहत का ख्याल

Voice of Panipat

रेल हादसे में युवती की मौत: ‘रंजू’ नाम और अंगूठे का टैटू बना पहचान की उम्मीद..

Voice of Panipat

प्रोपर्टी विवाद के चलते पहली पत्नी के बेटे ने सौतेली मां व अन्य संग की मारपीट, केस दर्ज

Voice of Panipat