September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA में आज से फिर भीषण गर्मी शुरू, 5 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, 45 डिग्री पार होगा पारा

वायस ऑफ पानीपत (शालू मोर्या):- हरियाणा में 3 दिन राहत के बाद आस से फिर भीषण गर्मी शुरू हो गई है.. वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री- मानसून आने तक पारा 45 डिग्री पारा जाने का अनुमान है.. 14 माई से 15 जून तक लगातार 23 दिन प्रदेश में भीषण लू चल चुकी है.. जो अब तक रिकॉर्ड है.. इससे पहले 23 साल 1928 में लगातार 19 दिन तक लू चली थी.. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सूबे में लू का दौर जारी रहेगा.. संभावना है कि 4-5 दिन और भी लू चलेगी.. पिछले 24 घटे में रात का तापमान औसतन 2.3 डिग्री बढ़ा है.. गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 5.8 डिग्री बढ़कर 30.9 डिग्री पर पहुंच गया है.. पंचकूला और यमुनानगर में यह 25.9 डिग्री रहा..

*जून में 72% कम बारिश*

जून के पहले हफ्ते में 72 % कम बारिश जून के पहले हफ्ते में 72% कम बारिश हुई है.. 1 से 8 जून तक 7.1MM बारिश सामान्य है, लेकिन इस बार महज 2.0MM हुई है.. 22 में से 5 जिलों में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है.. सिरसा में सबसे ज्यादा 7.8MM बारिश हुई है, जो सामान्य 137% ज्यादा है.. बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है..

*3 दिनो तक राहत रही*

हरियाणा में बारिश से बीते दिन दिनों में राहत रही..एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला.. पूर्वी पाकिस्तान, उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिले.. हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई..इसका असर यह हुआ है कि दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

युवक की जेब काटकर चुराया था पर्स, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेें

Voice of Panipat

हरियाणा वालों के लिए जरूरी सूचना, अब DOB Verification के लिए करना होगा ये काम

Sahab Ram

अब बोतल पर नहीं लिखा होगा एनर्जी ड्रिंक.. FSSAI का 6 बड़ी कंपनियों को नोटिस!

Voice of Panipat