Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

इस जगह बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर कसा शिकंजा, काटे चालान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- फतेहाबाद शहर में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को सख्ती करते हुए चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस ने मॉडल टाउन और थाना रोड पर चार बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के चालान काटे। 11 हजार से 22 हजार तक का चालान किया गया है। इसके अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त भी कर लिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के एएसआई हेतराम ने टीम के साथ मॉडल टाउन में अभियान चलाया। यहां पर दो बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के चालान काटे। इसके बाद टीम थाना रोड पर पहुंची, यहां पर दो बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए गए और एक जब्त किया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक का 22 हजार, दूसरे का 15 हजार, तीसरे का साढे़ 11 हजार तथा चौथे का साढ़े 15 हजार का चालान किया गया है। इन बुलेट में कंपनी के लगाए गए सायलेंसर को हटाकर दूसरे लगाए गए थे। जिनकी वजह से ये चालान किये गये हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Credit Card लिमिट बढ़ाने की कर रहे हैं Planning, तो इन बातों का रखें विशेष ख्याल

Voice of Panipat

HARYANA-CET एग्जाम ड़ेट को लेकर विवाद

Voice of Panipat

जींद में 142 स्कूल छात्राओं के यौन शोषण का मामला

Voice of Panipat