SUCCESS STORy : आईपीएस रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में आपने पद ग्रहण कर लिया है। बाराबंकी के एसपी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, त्यागी ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
जानकारी के लिए बता दे की ये वही महिला आईपीएस हैं, जिनसे यूपी के मनचले लोग अभी भी डरते हैं। वर्ष 2017 में, बरेली में एंटी-रोमियो दस्ते की टीम का नेतृत्व करते हुए, कई मनचलों की अक्ल ठिकाने लेकर आई थी।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आईपीएस रवीना त्यागी नोएडा की रहने वाली हैं। उनका जन्म 5 नवंबर, 1987 को हुआ है।
बाराबंकी की एसपी बनने से पहले, आईपीएस रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त, आयुक्तालय लखनऊ के रूप में कार्यरत थीं। उन्हें 7 अक्टूबर को लखनऊ से बाराबंकी स्थानांतरित कर दिया गया था।
रवीना त्यागी के पास जैव प्रौद्योगिकी में बी. टेक की डिग्री है। इसके बाद, उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और अखिल भारतीय स्तर पर 170 वीं रैंक हासिल करके भारतीय पुलिस सेवा में चयन किया।
बाराबंकी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई एसपी रवीना त्यागी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मीडिया के साथ बातचीत में कहती हैं, “मुझे जो काम दिया गया है वह बाबा के आशीर्वाद से सफल होगा।
दरअसल, यूपी कैडर की 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी 2017 में बरेली में अपनी पोस्टिंग के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस थीं।
एंटी-रोमियो दस्ते की टीम का नेतृत्व करते हुए, वह कॉलेज के छात्रों की शिकायत पर सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची। जिसके बाद अब IPS ट्रांसफर के बाद यह अधिकारी फिर से चर्चा में आ गई है।

