36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

263 ग्राम हेरोइन खरीद इस जगह करने जा रहे थे सप्लाई, पुलिस के हाथ लगे 2 तस्कर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव बड़ोपल के पास नाकेबंदी के दौरान दिल्ली नंबर कार से 263 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन सिरसा सप्लाई होनी थी और इसे दिल्ली में नाइजीरियन से खरीदा गया था। मौके से एंटी नारकोटिक्स टीम ने फतेहाबाद के गांव बड़ोपल निवासी सुनील उर्फ शीलू और सिरसा के शाहपुर बेग निवासी विशाल उर्फ लाडी को पकड़ा है।

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स की टीम वीरवार रात करीब डेढ़ बजे गांव बड़ोपल में चिंदड रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी इस दौरान गांव चिंदड की तरफ से एक दिल्ली नंबर की कार आती दिखी, कार चालक ने टीम को देखकर गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया तो एंटी नारकोटिक्स की टीम ने पीछा करके गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में सवार दोनों युवकों की पहचान सिरसा के शाहपुर बेगू निवासी विशाल उर्फ लाडी और गांव बड़ोपल निवासी सुनील उर्फ शीलू के रूप में हुई। टीम ने गाड़ी सवार दोनों युवकों की तलाशी ली तो कुछ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने कार के डैशबोर्ड की तलाशी ली तो उसमें से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सुनील को एक दिन के रिमांड पर लिया है जबकि विशाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में हुआ बड़ा हादसा, लोहे का एंगल गिरने से हुई युवक की मौत, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

गलती से चला गया मेल, तो ऐसे करें UNSEND

Voice of Panipat

जेल में बंदी के दौरान मोबाइल फोन मंगवा अन्य बंदीयों को मोबाइल फोन देने वाला आरोपी काबू

Voice of Panipat