26.3 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Business

SBI में 1 लाख की FD पर कितना मिलेगा ब्याज? जानिए 10 साल तक का पूरा गणित

SBI FD SCHEME : आज के दौर में हर कोई सुरक्षित निवेश की देखता है। विशेषकर जब कर्मचारियों के लिए डीए और अन्य सुविधाओं के लाभ की घोषणा हो रही तो एक साथ आए पैसे को लोग छोटी बचत में लगाना चाहते हैं।

ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं यदि आप भारतीय स्टेट बैंक में 1 लाख की एफडी करवाते हैं तो आपको क्या लाभ मिलेगा।

क्योंकि निवेश करते समय हर कोई यह जरूर जानना चाहता है कि इसकी अवधि पूरी होने पर वापसी में कितनी राशि मिलेगी। अब आप यदि SBI में FD करवाते हैं तो इसके बारे में जान लें। क्योंकि एफडी करवाते समय जो ब्याज दर निर्धारित होती है, वहीं आपके रिर्टन की राशि तय करती है।

बैंकों में उम्र के हिसाब से ब्याज दर अधिक व कम होती है। यानी सीनियर सिटीजन होने से पहले की उम्र को सामान्य उम्र माना जाता है। यह जानना जरूरी है। इसके आधार पर ही आपको लाभ मिलेगा। ऐसे में सामान्य उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल 1 लाख रुपये पर 1 साल की एफडी करने पर 6.25% ब्याज दर मिलती है।

यानी 1 लाख रुपये की एफडी से 1 साल बाद 106398 रुपये वापस मिलेंगे।


वहीं यदि यही एफडी 3 साल के लिए करवाते हैं तो ब्याज दर बढ़ कर 6.30% हो जाएगी। यानी कुल राशि 120642 मिलेगी। 5 साल की एफडी पर 6.05% ब्याज दर मिलेगी और 134982 रुपये वापस मिलेंगे। वहीं दस साल में 1 लाख रुपये की एफडी से 182400 तक का लाभ मिल सकता है।

जबकि वरिष्ठ नागरिक यानी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ब्याज दर अधिक है। ऐसे लोगों को 1 लाख की एफडी पर 1 में ब्याज दर 6.75% रहेगी और कुल राशि 1,06,920 रुपये हो जाएगी।

वहीं 3 साल की एफडी में 6.80% ब्याज दर के साथ 122430 रुपये मिलेंगे। जबकि 5 साल के लिए एफडी करवाने पर 1,41,680 रुपये और 10 साल 2,01,000 तक राशि जाएगी। यानी रकम दोगुनी हो जाएगी।

Related posts

बैंक जाने से पहले जरूर देखें ये लिस्ट, 5 दिन रहेंगे बैंक बंद

Voice of Panipat

इस बैंक ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, FD पर मिलेगा ज्यादा ब्या

Voice of Panipat

सोना-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए 10 ग्राम का भाव

Voice of Panipat

Leave a Comment