29.7 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

जंतर-मंतर पर आंदोलन तेज! सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत के बीच 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील…

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के अनुयायी और देश के प्रसिद्ध इंजीनियर, पर्यावरण कार्यकर्ता व आइस स्तूप विकसित करने के लिए विश्वभर में मशहूर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ये लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। और अब वर्तमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने की मांग में CJP का साथ दे रहे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे CJP के अनुयायियों और सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दरअसल, मई 2026 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक के बाद मानसिक स्थिति खराब होने के कारण देश में कई बच्चों ने आत्महत्या जैसा भयानक कदम उठाया था। कहानी की शुरुआत तब हुई, जब इन बच्चों की मौत पर सवाल उठाते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनुयायियों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया। वहीं , बच्चों की मौत का न्याय लेने के लिए सोनम वांगचुक ने भी मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल पर रहते हुए आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया। हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान ने इस आंदोलन को विघटनकारी तत्वों की ‘बी-टीम’ बताते हुए इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया।

फिलहाल, वांगचुक की लगातार चल रही भूख हड़ताल से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। फिर भी उनका कहना है कि उन्होंने जो शुरू किया है, उसे उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाना होगा। सोनम वांगचुक ने एक अंतिम प्रयास के तौर पर समर्थकों से 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक एक शांतिपूर्ण यात्रा में पहुंचने की अपील की है।

सोनम वांगचुक का बिगड़ा स्वास्थ्य

लोगों ने सरकार के सिस्टम के सामने वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा, “उनकी जान खतरे में है। यह लड़ाई लंबी चलेगी। इसलिए जरूरी है कि वे जीवित रहें और इस संघर्ष का नेतृत्व करते रहें।”

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

1 अगस्त से होने जा रहे है बड़े बदलाव, क्या होगा फायदा या नुकसान ? Click करके पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

PANIPAT में खाकी हुई दागदार, आधार कार्ड न होने पर मजदूर की लात-घूसों से की पिटाई

Voice of Panipat

बढती ठंड व कोहरे ने उड़ाए होश, जारी की गाइडलाइंस

Voice of Panipat