29.6 C
Panipat
August 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत में फैक्ट्री से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी ) – पानीपत पुलिस ने फैक्ट्री से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है की दोनों आरोपी करनाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां पर दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। फिहलाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है चोरी की गई बाकी स्क्रीन और मामले से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पहले फैक्ट्री की देख रेख की और उसके बाद रात के समय मौका देखकर फैक्ट्री से महंगी प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी कर ली और बाइक पर रखकर फरार हो गए। फैक्ट्री के मालिक ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दि है । जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर लिया है।


अब पुलिस यह पता लगा रही है कि चोरी की गई प्रिंटिंग स्क्रीन कहां छिपाई गई हैं या उन्हें कहीं बेच दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों आरोपियों ने पहले भी ऐसी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में इस मामले से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जमीन के लिए की थी परिवार के 3 स्दस्यों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया काबू

Voice of Panipat

PANIPAT में धोखाधड़ी कर कंपनी से 20 लाख रूपये की नगदी हड़पने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत की Industry में लगी भयंकर आग

Voice of Panipat