28 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

JE ने मांगी ₹45 हजार की रिश्वत! ACB ने लगाया भ्रष्टाचार पर ब्रेक..

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – हरियाणा में एक जूनियर इंजीनियर (JE) द्वारा ₹45 हजार की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है।
पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अनुसार, शिकायतकर्ता सिंचाई विभाग का ठेकेदार है। उसने विभाग में भुगतान के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उसका बिल लंबित रखा गया और भुगतान जारी नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी जूनियर इंजीनियर सौरभ कुमार ने बिल रोक रखा था और भुगतान जारी करने के बदले ₹45 हजार की रिश्वत मांगी। बताया जा रहा है कि आरोपी फोन पर अपने साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग कर रहा था।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया। ACB की योजना के तहत आरोपी को ₹45 हजार की रिश्वत देने के लिए बुलाया गया। रिश्वत लेने के लिए विभाग की ओर से बेलदार करमजीत को भेजा गया। पहले से तैनात ACB टीम ने रिश्वत लेते हुए बेलदार करमजीत और जूनियर इंजीनियर सौरभ कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी गिरफ्त में आरोपी JE और बेलदार
फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा ACB चीफ ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसकी सूचना तुरंत ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

महिला का हुआ अपहरण, घसीटने के मिले निशान, पढिए खबर.

Voice of Panipat

Haryanaने मांगी 20 कंपनी CRPF, लोकसभा चुनाव में होगी तैनात

Voice of Panipat

Lockdown में हरियाणा रोडवेज की बसे नही होंगी बंद, परिवहन मंत्री ने कही ये बात

Voice of Panipat