35.2 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

नारनौल में पार्क में मिला युवक का श#व

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) _ हरियाणा के नारनौल में सोमवार शाम को एक युवक का शव राव बंसी सिंह पार्क में पड़ा हुआ मिला। सोमवार शाम करीब 6-7 बजे जब लोग रोज की तरह पार्क में टहलने के लिए पहुँचे तो उन्होनें एक युवक को पार्क में बेसुध पड़ा देखा। पहले लोगों को लगा कि वह शराब पीकर बेहोश पड़ा है।लेकिन बहुत देर तक कोई हलचल न होने पर लोगों को उसके मृत होने का शक हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक शहर के मोहल्ला पीरआगा का रहने वाला था। करीब 35 वर्षीय प्रेमचंद्र उर्फ काजलिया शराब पीने का आदी था। जिससे ज्यादातर वह मानसिक रुप से परेशान रहता था और शादीशुदा ना होने के कारण वह अकसर घर से बाहर ही रहता था।

पार्क में बेसुध व्यक्ति को पड़ा देख सुचना तुंरत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जांच कराई, जहां उसे डाक्टरों दवारा मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान नारनौल के रहने वाले एक युवक के रुप में हुई। जांच करते समय यह सामनें आया कि वह शराब पीने का आदी था। पुलिस जांच में किसी तरह की मारपीट का अंदेशा और कोई निशान नही मिला। उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया । बाद में युवक के परिजनों को सुचना दे दी गई।

फिल्हाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।आसपास लगे CCTV कैमरा फुटेज की भी जांच की रही है और पार्क के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे यह पता लगे कि युवक किस समय और किस हाल में पार्क पहुँचा था। परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पुलिस जानकारी इकट्टा कर रही है। जल्द ही मामला सामने आ जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana बेटे के जन्मदिन पर पिता पर फा# यरिंग, थार में आए थे बदमाश

Voice of Panipat

प्रपोजल का बदला: स्कूल में घुसा युवक, टीचर पर किया जानलेवा ह#मला…

Voice of Panipat

पानीपत में 18 दुकानो पर चला पीला पंजा, ढहाई गईं दुकानें

Voice of Panipat