28.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsLatest News

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर सीधा प्रहार

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – पलवल में पत्रकारों का नहीं होता सम्मान , बार बार एसी घटनाएं आए दिन पलवल में पत्रकारों के साथ होती हैं ये खुद पलवल के पत्रकारों का कहना है । अभी की घटना से पहले भी 2014 में कईं विवाद हुए जहां उच्च अधिकारियों द्वारा पत्रकारों का अपमान करना , उनके खिलाफ शिकायतेंदर्ज कराना , गलत अर्जियां देना पहले हो चुका है और अब फिर एक घटना सामने आई है । जहां ( DIPRO) द्वारा पत्रकारों को राज्य में आयोजित हो रहे एकरात्रि ठहराव का कवरेज करने से रोका गया । उनके साथ गलत तरीके से बात की गई । मामला जनता का समस्सेयाओं से जुड़ा था जिसे पलवल सरकार नही चाहती थी कि वो सच्चाई मीडिया के ज़रिए उजागर हो ।

राज्य सरकार द्वारा आयोजित हो रहा NIGHT STAY जिसे कवर करने गए पत्रकारों को डरा धमकाकर वापिस भेजने की कोशिश की गई थी ,
जो की मीडिया के काम में सरासर दखल देने की तरह देखा गया है , वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी नही चाहते थे कि जनता की समस्याएं समाज के सामने उजागर हो तभी ये भखेड़ा खड़ा हुआ । अब कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए
कहा है कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है साथ ही उन्होंने D.C. से मांग की है कि दोषी अधिकारी के खिलाफ सक्त कारवाई होनी चाहिए । इस मामले पर चुप्पी ना साधते हुए पत्रकार संगठनों ने भी एखजुट हो कर हरियाणा CM को लिखित में अर्जी देने का निर्णय लिया है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में BIKE चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 वारदातों का खुलासा, 2 बाइक बरामद

Voice of Panipat

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और सैलरी को लेकर किया बड़ा ऐलान

Sahab Ram

LNT कंपनी के RCM अबूताहिर को किया था अगवा, आरोपित 5 दिन की रिमांड पर

Voice of Panipat