34.2 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

बच्चों के झगड़े से बढ़ा विवाद, मारपीट में कई घायल..

वॉइस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – पानीपत के भोला चौक इलाके में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने एक बड़े हिंसक झगड़े का रूप ले लिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, पहले बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। जिसके दौरान मामला बढ़ गया और आरोप है कि दूसरे पक्ष के 20-25 लोग लाठी डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए और मारपीट की।
परिवार वालों का कहना है कि हमलावरों ने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की गई और बाहर खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया और कई लोगों को चोटें आईं। घायलों में रवि भी शामिल था और अन्य लोगों में एक को गंभीर चोट आई जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया है।

बाइक के साथ की गई तोड़फोड़

क्या है पूरा मामला:-
जानकारी के मुताबिक सोनू ने बताया कि उसका बेटा एक दूसरे लड़के के साथ गया हुआ था और वह उसे ढूंढ रहा था। वह उस लड़के को सिर्फ इतना बोलने गया था कि बच्चे को साथ ले जाते समय बता देना चाहिए था। उसके अनुसार, उसी दौरान रिंकू जो कि शराब के नशे में था। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला हिंसा में बदल गया और एक पक्ष के करीब 20-25 लोगों ने इकट्ठा होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। सोनू और घायल रवि ने बताया कि वह केवल बात करने गए थे लेकिन उनपर हमला कर दिया गया। बहसबाजी के चलते माहौल बिगड़ा और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन करके मामले की सूचना दी। सोनू ने रिंकू और दीपक को इस घटना का मुख्य आरोपी बताया और उस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और उनकी बेटी के साथ बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं। इस हमले में उसके भतीजे को भी सिर में गहरी चोटें आईं जिसे इलाज के बाद डॉक्टरों द्वारा दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
साथ ही पीड़िता सोनिया ने कहा कि उसके पास फोन आया था जिसमें उसे बताया गया कि उसके भाई के साथ मारपीट हो रही है। और जब वह मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी गई। सोनिया के अनुसार हमलावरों की संख्या 20-25 थी और उसने उनपर ईंट मारने और रोड से हमला करने के आरोप भी लगाए हैं।

आरोप लगाता पीड़ित परिवार

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पा लिया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में किसानों को बड़ा तोहफा, अब 48 घंटे में मिलेगा किसानों को फसल का भुगतान

Voice of Panipat

हिमाचल में भारी बर्फबारी, 600 सड़कें बंद बिजली पानी की सप्लाई बाधित

Voice of Panipat

3 साल तक महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीडिता से वसूली 1 लाख की रकम, केस दर्ज

Voice of Panipat