29.7 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsSPRITUAL

राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO, 18 जुलाई तक करें आवेदन!

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – राम मंदिर में हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी के मामले के बाद मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है। इसी के तहत पहली बार राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

राम मंदिर को मिलेगा CEO

मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि सुरक्षा, रखरखाव, धार्मिक व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक कार्यों के समन्वय और श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी CEO के पास होगी। इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। मंदिर CEO के पद के लिए किसी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी या किसी हिंदू संस्था से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ searchcommittee.srjbt@gmail.com पर ईमेल भेजना होगा।

योग्यता –

  • उम्मीदवार हिंदू धर्म का अनुयायी हो।
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान हो।
  • भारतीय नागरिक हो।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री हो।
  • आयु 50 से 70 वर्ष के बीच हो।

मंदिर ट्रस्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय चयन समिति अंतिम चयन करेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसके बाद अंतिम नियुक्ति की जाएगी। ट्रस्ट ने सभी पात्र उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Panipat: कार लूटने की बनाई योजना, उससे पहले हुए 2 गिरफ्तार, अवैध हथियार मिले आरोपियों से

Voice of Panipat

पानीपत के नगर निगम मे सुबह-सुबह मंत्री ने मारा छापा, 2 को किया सस्पेंड

Voice of Panipat

पानीपत में युवक की ह*त्या करने मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat