September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesLatest NewsPanipat

हरियाणा :इंस्टाग्राम लव अफेयर के चलते की पति की ह#त्या !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक विवाहित महिला के प्रेमी ने उसके पति की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, करीब 20 साल पहले करनाल निवासी राजू का विवाह सुषमा से हुआ था। दोनों के 19 वर्षीय और 14 वर्षीय दो बच्चे हैं। परिवार खुशी-खुशी जीवन बिता रहा था, लेकिन करीब दो साल पहले कहानी ने तब मोड़ लिया जब सुषमा की मुलाकात सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के जरिए दुबई में रहने वाले मोहित से हुई। दोनों के बीच पहले ऑनलाइन बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे कॉलिंग और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद जब भी मोहित भारत आता, वह सुषमा से जरूर मिलता था। कुछ समय बाद मोहित दुबई छोड़कर हमेशा के लिए भारत लौट आया, जिसके बाद दोनों की मुलाकातें और बढ़ गईं।
परिजनों के अनुसार, आरोपी मोहित ने सुषमा से मिलने के बहाने परिवार के लोगों से भी संबंध बनाने शुरू कर दिए। उसने खुद को सुषमा की सास रोशनी देवी के गांव का निवासी बताकर उन्हें अपनी बहन मानना शुरू कर दिया। वह कभी-कभी सुषमा के ससुर की दुकान पर भी आने-जाने लगा। इतना ही नहीं, उसने राजू से भी गहरी दोस्ती कर ली। वह उसके साथ घंटों बैठकर बातें करता, शराब पीता और कई बार उसे घर तक छोड़ने भी आता था। इस दौरान परिवार को कभी भी दोनों के प्रेम संबंधों पर शक नहीं हुआ।
18 जुलाई की रात को भी आरोपी मोहित रोज की तरह शराब पीने के बहाने राजू को खेत में ले गया। आरोप है कि राजू के नशे में होने का फायदा उठाकर मोहित ने परने (गमछे) से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गांव में ही छोड़कर फरार हो गया।
अगली सुबह ग्रामीणों ने राजू को खेत में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी मोहित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी सुषमा और आरोपी मोहित के प्रेम संबंधों का खुलासा करते हुए पति राजू की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया।
परिजनों का कहना है कि राजू की हत्या के बाद भी सुषमा असामान्य रूप से शांत थी, जिससे उन पर शक और गहरा गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी मोहित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि सुषमा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

खेत में सो रहे किसान के इकलौते बेटे की हत्या

Voice of Panipat

इस कार पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 2 लाख तक कर सकते हैं बचत

Voice of Panipat

सोने के भाव में हई तेजी, अब इतना महंगा हो गया GOLD

Voice of Panipat