September 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Panipat का लाल आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, 2 महीने बाद होनी थी शादी

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत के जवान सत्यजीत श्रीनगर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए.. सत्यजीत पानीपत के गांव शेरा के रहने वाले थे.. उन्होंने 25 साल की उम्र में देश के लिए अपनी शहादत दे गए.. सत्यजीत 2 दिन पहले ही छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर लौटे थे.. शहीद सत्यजीत के पिता सज्जन सिंह ने बताया कि उनके बेटे के पैर और माथे पर गोली लगी थी.. सत्यजीत की पार्थिव देह को श्रीनगर से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली भेज दिया गया है.. और पानीपत प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है.. 

(बुधवार) यानी आज उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.. सत्यजीत की शादी करीब दो महीने बाद, 5 अप्रैल को होने वाली थी.. और इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं.. शहीद सत्यजीत 6 साल पहले स्पोर्ट्स कोटे से सेना में भर्ती हुए थे और हाल ही में उन्हें आर्मी कमांडर पत्र से सम्मानित किया गया था.. वे दो साल पहले हवलदार के पद पर पदोन्नत हुए थे और राष्ट्रीय स्तर पर भी कई मेडल जीत चुके थे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में ABC की बड़ी कार्यवाई, RC कलर्क को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

ATM के कैमरे पर कागज चिपका कर कर रहा था चोरी का प्रयास, पुलिस ने रंगेहाथ किया काबू

Voice of Panipat

रेल रोको आंदोलन के चलते 36 ट्रेनें हुई रद्द, 22 का करना पड़ा रुट डायवर्ट

Voice of Panipat