33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipat

पानीपत के इस गांव की बेटी बनी आर्मी में कैप्टन

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- छाजपुर खुर्द गांव की लाडली का चयन आर्मी में कैप्टन के पद पर हुआ है। जिससे गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव छाजपुर खुर्द निवासी ओमदत शर्मा व सरला शर्मा की पुत्री डा.प्रियंका शर्मा का चयन आर्मी मेडिकल कार्प में बतौर कैप्टन नियुक्त होने से परिजनों ने खुशी जाहिर की है। वहीं दिल्ली के प्रसिद्ध आर एंड आर हॉस्पिटल कमिश्निग सेरेमनी आयोजित की गई।

ओमदत शर्मा पुत्र स्व. साधुराम शर्मा ने बताया कि वो आईआईटी दिल्ली से टैक्सटाईल टैक्नॉलजी अधिकारी के पद से रिटायर्ड है और उनकी पत्नी सरला शर्मा गृहणी है। उनकी बेटी डा.प्रियंका शर्मा का चयन आर्मी मेडिकल कार्प में बतौर कैप्टन होने पर उनकी बेटी ने उनके साथ-साथ गांव व क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने एमबीबीएस की पढ़ाई बंगलौर से से की है जबकि इससे पूर्व की पढ़ाई दिल्ली से की है। इससे पहले डॉक्टर प्रियंका शर्मा बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल दिल्ली में डेढ़ वर्ष से डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत थी।

वहीं ओमदत शर्मा ने डा.प्रियंका के बारे विशेष जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही आर्मी में जाने की बात कहकर अपने आप पर गर्व महसूस करती थी और उसने अपने सपनों को पंख लगाने के लिए दिन रात मेहनत की। जिसकी बदौलत उनकी बेटी डा. प्रियंका शर्मा का चयन आर्मी मेडिकल कार्प में बतौर कैप्टन हुआ है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा, पंजाब और यूपी की लड़कियों से करवाते थे गलत काम , 7 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

Voice of Panipat

सील होगा आगरा का पारस हॉस्पिटल, जानिए क्यो

Voice of Panipat

पीटीआई भर्ती परीक्षा में 4 अभ्यर्थियों से 8-8 लाख में किया परीक्षा में नकल कराने का सौदा, 5 गिरफ्तार

Voice of Panipat