September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

26 जनवरी को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SP अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े पुख्ता प्रंबध किए गए हैं। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर में पुलिस की गश्त और मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थाई व अस्थाई नाकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। कांबिंग कर सभी होटल, ढ़ाबे, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रैस्टोरेंट, मंदिर, मस्जिद कॉलोनी इत्यादी को चैक किया जा रहा है। रात के समय भी बॉर्डर नाकों द्वारा आनें जानें व्यक्तियो तथा वाहनों को जांच किया जा रहा है।

SP अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। माननीय महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय माडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के नजरीये से जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व अपराध अन्वेषण टीमों को सुरक्षा संबधि आवश्यक दिशा निर्देश देकर सर्तक्ता से चैकिंग करने के निर्देश दिए हुए है। कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 760 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही परेड ग्रांऊड के चारों तरफ 6 विशेष नाकें लगाये गये है। इसके अतिरिक्त जिले के 37 स्थाई व अस्थाई नाकों को अलर्ट किया गया है जिनके द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों पर निगरानी व जांच की रही है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ सभी पीसीआर, राइडर, डायल 112 की गाड़िया निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रही है।

SP अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि शरारती तत्वों तथा असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रहेंगी। किसी व्यक्ति द्वारा कोई शरारत पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही SP अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संद्विगध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम या संबधित थाना प्रबंधक या चोंकी इंचार्ज या डायल 112 को दे। कानून एव सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनें में जिला पुलिस का सहयोग करें।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होती तो हो सकती थी क्रॉस वोटिंग- हुड्डा

Voice of Panipat

PANIPAT:- गोदाम से घर लोट रहे युवक से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में कल से खुलेगी नाई और ब्यूटी पार्लर की दुकानें, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat