August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- अब नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर, 10 मिनट में मिलेगा प्रमाण पत्र, बस करना होगा ये काम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के अंबाला में लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे.. विभाग द्वारा शहर स्थित सभी शमशान घाट के संस्थाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है जिससे मात्र 10 मिनट में ही लोगों को शमशानघाट से उनके परिजनों का मृत्य प्रमाण पत्र मिल जाएगा..

लोगों के काम न होने के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अंबाला नगर निगम जो लोगों के लिए अब नरक निगम बन गई है.. एक छोटे से काम के लिए लोगों को कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ते है.. उसके बावजूद उनके काम नहीं हो पाते.. बीते दिनों मृत्यु प्रमाण पत्र एक मुख्य मुद्दा बना हुआ था जिससे निजात अब अंबाला की जनता को मिलने वाला है.. अब लोगों को अपने परिचित का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि शमशान घाट में ही अब उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया जाएगा..

इसके लिए अंबाला नगर निगम ने अंबाला स्थित सभी शमशान घाट के सदस्यों को ट्रेनिंग भी दी है.. कहीं घटों की इस प्रक्रिया को अब 10 मीनट में पूरा किया जाएगा.. यानी अगर कोई व्यक्ति पने परिचित का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने जाता है तो उसे शमशान घाट में बैठी हुई संस्था या फिर टीम के सदस्यों से मिलना होगा और मृत व्यक्ति का आधार कार्ड देना होगा। इसके बाद मात्र 10 मिनट के अंदर ही मृत्यु प्रमाण पत्र उन्हें मिल जाएगा। लोग चाहे तो वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से इस प्रमाण पत्र को ले सकेंगे। इस सुविधा से अब लोगों को काफी फायदा होने वाला है खासतौर पर लोगों के लिए बन गई नरक निगम के चक्कर लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

BSNL के ₹1,999 वाले प्लान की वैधता 71 दिन बढ़ने से कैसे मिलेगी Jio-Airtel को बड़ी टक्कर,जानिए

Voice of Panipat

Haryana के कॉलेजो में दाखिले के आवेदन की बढ़ी तारीख, 2 सितंबर कर सकेंगे आवेदन

Voice of Panipat

शौक पूरा करने के लिए चुराई bike, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat