36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

प्रदेशभर से 50,000 से अधिक महिलाओं ने महोत्सव में भाग लेकर बनाया रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा रिकॉर्ड

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाली तीज का उत्सव आज पानीपत में भव्य रूप से मनाया गया.. हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रदेशभर से 50,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर एक रिकॉर्ड कायम किया और यह रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा.. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण छाप छोड़ने वाली 101 महिलाओं को भी सम्मानित किया..

पानीपत में शनिवार को गुरु तेग बहादुर/हुड्डा मैदान में आयोजित इस महोत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने दीप प्रज्वलित कर तीज उत्सव का शुभारंभ किया.. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोक धुनों पर आधारित सीडी का विमोचन भी किया..

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीज के त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका ये भाई, सुदामा आपके लिए कोथली लेकर आया है, आप इसे स्वीकार करें, यह मेरी प्रार्थना है.. उन्होंने कहा कि हमारी यह परंपरा है कि कोथली के द्वारा भाइयों द्वारा बहनों की सुख समृद्धि का संकल्प लिया जाता है और आज भाई के रूप में मैं आपकी सुख समृद्धि का संकल्प लेता हूं.. उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार माताओं, बहनों और बेटियों के बिना पूरा नहीं हो सकता, महिलाएं हमारे सब त्यौहार का आधार है, इसलिए महिलाओं की सुख शांति के लिए हम संकल्पबद्ध है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

स्कूल से बहकाकर ले गया था होटल फिर की गंदी हरकत, अश्र्लील फोटो वायरल की

Voice of Panipat

गृहमंत्री विज ने अफसराें से ट्वीट कर कहा – बंद करें डर्टी गेम, मैं और CM अच्छे दोस्त

Voice of Panipat

Panipat: सड़क पार करते हुए निजी बस ने कु -चल दिया था बच्चे को, अब हुई मौ -त

Voice of Panipat