27.6 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana PoliticsIndia NewsIndia-PoliticsPanipat Politics

20 जुलाई से शुरू होने जा रहा मानसून सत्र, नई संसद में होने की संभावना

वायस ऑफ पानीपत(सोनम):- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के मानसून सत्र की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें UCC  भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की निगाहें हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने UCC की वकालत की थी। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। उन्होंने सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील की।

 बता दे कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में हो सकती है, लेकिन बीच में इसे नए संसद भवन में स्थानांतरित होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो ये मानसून सत्र नई संसद के उद्घाटन के बाद से आयोजित होने वाला पहला सत्र होगा।बता दें कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें UCC  भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की नजर हैं। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी नेUCC की वकालत की थी। पूरे देश में UCC को लेकर राजनीति गर्म है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दाद बन गया पोती का दुश्मन, पानीपत की घटना हैरान करने वाली

Voice of Panipat

12 साल के कार्तिक की रीढ़ में 3 फ्रैक्चर ! गुरुग्राम सेक्टर 84 में बास्केटबॉल पोल गिरने से बड़ा हादसा..

Voice of Panipat

PANIPAT:- फ्रुट कंपनी के मुनीम व उसके दोस्त के साथ हुई 3 लाख रूपए लूट की वारदात पर्दाफाश

Voice of Panipat