10.1 C
Panipat
January 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBollywoodCovid-19 Updated

मशहूर गायिका लता मंगेशकर हुई कोरोना संक्रमित, ICU में भर्ती

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- भारत की कोकिला, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पाजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर में कोरोना संक्रमण के हल्‍के लक्षण देखे गए हैं। 92 वर्षीय गायिका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार उन्‍हें अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं भी हैं जिसके चलते उनकी उम्र को देखते हुए डाक्‍टरों ने उन्‍हें अपनी निगरानी में रखा हुआ है। बता दें कि इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय लता मंगेशकर की छोटी बहन उषा ने बताया था कि लता को वायरल संक्रमण है। पिछले साल सितंबर में लता मंगेशकर ने अपना 92 वां जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था। सोशल मीडिया पर हर तरफ से संगीत आइकन के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बौछार हो रही थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा कांग्रेस में हुए बड़े बदलाव, सैलजा को मिली पार्टी की कमान, हुड्डा चुनाव कमेटी और विधायक दल के होेंगे प्रधान

Voice of Panipat

Facebook ने इस वजह से बदला नाम, पढ़िए यूजर्स पर क्या होगा असर

Voice of Panipat

PANIPAT:- प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर, 10 SP, 33 DSP व 2 हजार जवान होंगे तैनात

Voice of Panipat