September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

चांदी में 3 दिन की महा-तेजी : कीमतें ₹2.26 लाख प्रति किलो के पार

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जुलाई को बढ़त है । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,034 रुपए बढ़कर 2.26 लाख रुपए पर पहुंच गई है । वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,303 रुपए चढ़कर 1.43 लाख रुपए हो चुका है । अभी तक 3 दिन में सोना 4,281 रुपए और 10,764 रुपए चांदी महंगी हो चुकी है । सोने-चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं , कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं । ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं , हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए । अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है ।

ध्यान में रखने वाली बातें , असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
1. मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
2. आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
3. स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
4. क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में मिला 35 वर्षीय युवक का अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच

Voice of Panipat

पानीपत में पुलिस और वकीलो के बीच विवाद गर्माया, DGP को भेजी शिकायत

Voice of Panipat

कार से बैटरी चोरी करने वाला आरोपित युवक काबू, चोरी किया हुई बैटरी बरामद

Voice of Panipat