August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- ड्राइवर की दगाबाजी, सामान से भरा कैंटर लेकर हो गया था फरार, अब गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए वन पुलिस टीम ने स्क्रैप से भरा कैंटर लेकर फरार होने मामले में आरोपी ड्राइवर की निशानदेही पर वारदात में शामिल और दो आरोपियों को करनाल से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरमीत निवासी नंगला मेगा करनाल व सुदीप निवासी कुटोली इटावा यूपी के रूप में हुई सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि थाना समालखा में प्रवीन अहमद पुत्र अब्दूल मजीद निवासी विकास नगर समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पास दो कैंटर है। एक कैंटर पर धनसिंह उर्फ हर्षदीप निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला ड्राइवर तैनात है। 9 मार्च को जौरासी से 21 टन लोहे की स्क्रैप लोढ होने के बाद ड्राइवर धनसिंह कैंटर को लेकर पंजाब के गोबिंदगढ के लिए निकला था। 10 मार्च को फोन किया तो ड्राइवर धनसिंह से उसका संपर्क नही को पाया। कैंटर की लास्ट लोकेशन पंजाब के पटियाला की है। थाना समालखा पुलिस ने प्रवीन अहमद की शिकायत पर गुमशुदगी का अभियोग दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। 3 दिन बाद प्रवीन ने दौबारा से थाना समालखा में आकर बताया कि ड्राइवर धनसिंह स्क्रैप से लोढ कैंटर को गोबिंदगढ ले जाने के बजाया कही और लेकर फरार हो गया है। दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 407, 201, 120बी, 34 इजाद कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया सीआईए वन पुलिस टीम ने आरोपी ड्राइवर हर्षदीप उर्फ धनसिंह व उसके साथी अंकित निवासी गीता कॉलोनी नूरवाला को करनाल से कैंटर सहित गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथी गुरमीत निवासी नंगला मेगा करनाल व सुदीप निवासी कुटोली इटावा यूपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के स्क्रैप को 5 लाख रूपये में बेचकर पैसों को बाट लिया था।

पुलिस ने आरोपी अंकित के कब्जे से उसके हिस्से में आई 1लाख रूपये की नगदी मे से बचे 50हजार रूपये बरामद कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था जहा से आरोपी अंकित को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व बची नगदी बरामद करने के लिए आरोपी हर्षदीप उर्फ धनसिंह को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी हर्षदीप की निशानदेही पर मंगलवार देर साय आरोपी गुरमीत व सुदीप को करनाल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी हर्षदीप के कब्जे से 1.50लाख व सुदीप से 1 लाख रूपये बरामद कर तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहा से आरोपी हर्षदीप व सुदीप को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी गुरमीत को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके हिस्से में आई नगदी बरामद करने का प्रयास करेंगी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अक्षरा सिंह ने क्यों कहा कि शमिता शेट्टी में हैं विनम्रता की कमी,

Voice of Panipat

हरियाणा में 800 कर्मचारियों को कैशलेस हेल्थ स्कीम का मिल रहा लाभ

Voice of Panipat

संपन्न हुई अभर नाथ यात्रा, इतने यात्रियों ने किए दर्शन

Voice of Panipat