28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

डयूटी के दौरान एक अग्निवीर पर उसी की राइफल से चली गोली , हादसा या फिर आत्म#हत्या

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्दा गुप्ता ) – एक महीन पहले पत्नी ने किया था सुसाइड अब अचानक डयूटी पर बिना जंग और दुश्मन के अग्निवीर की जान चली गइ वो भी गोली लगने से । हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सोहड़ी गांव के 22 वर्षीय अग्निवीर क्लर्क की जम्मू कश्मीर के राजोड़ी जिले में जान चली गई । मृतक का नाम शंकर है और ये हादसा 4 जुलाई को हुआ है जहां अपनी ही राइफल से शंकर को गोली लगी फिर जब गोली की आवाज सुनकर सब साथी मौके पर पहुंचे, तो उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी । शंकर भारतीय सेना की 3 राजपूताना राइफल्स (3 Rajputana Rifles) में क्लर्क के पद पर सेवारत थे और उनकी 16 महीने की नौकरी अभी भी बाकी थी ।
महेंद्रगढ़ पुलिस के अनुसार, अग्निवीर शंकर पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे केयोंकि करीब एक महीने पहले उनकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद मृतका के परिजनों ने शंकर और उनके परिवार पर दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, कोर्ट के माध्यम से यह शिकायत 5 दिन बाद ही खारिज हो गई थी, लेकिन इस पारिवारिक विवाद के कारण वे काफी परेशान चल रहे थे ये तो मृतक का पारिवारिक मसला था । फिलहाल शंकर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सोहड़ी लाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में 25 दिन से मानसून ब्रेक

Voice of Panipat

PANIPAT में 2 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़े गए, जानिए पूरा मामला

Voice of Panipat

हरियाणा में बर्थडे से दिन पहले युवक के साथ हुआ कुछा ऐसा, मौके पर पहुंची पूलिस

Voice of Panipat